कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई : पति ही निकला हत्यारा

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी।

गहन जांच और त्वरित कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी श्री मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई।

मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी। 24 मार्च की सुबह उसका शव घर के सामने बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई। पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर हत्या के पीछे पति का ही हाथ होने की पुष्टि हुई।

हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमोल सिंह नेताम (पिता संतराम नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा, हाल मुकाम डूमरमुड़ा, थाना बांगो) ने अपनी पत्नी लता नेताम की हत्या की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 8 माह पूर्व मृतका उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे वह नाराज था। इसके अलावा, मृतका ने हटकी बैंक से लोन लिया था, और बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए ग्राम डूमरमुड़ा जाने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान था।

घटना की रात अमोल सिंह नेताम मृतका के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button