Sunday, October 19, 2025

            कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

            Must read

              कोरबा,30 अगस्त 2025। कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गांजा की अवैध बिक्री करते थे।

              पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बालकोनगर और थाना कटघोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

              थाना बालकोनगर पुलिस ने 62 वर्षीय बीर लाल मिश्रा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 10.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

              इसी तरह, थाना कटघोरा पुलिस ने 36 वर्षीय दुष्यंत जायसवाल को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

              पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि देखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article