कोरबाखेल

KORBA की संजू देश का गौरव,एशियन महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता

कोरबा। जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराकछार की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने छठवीं एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। यह उपलब्धि न केवल संजू देवी के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिला व राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनका दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ और कोरबा तक जगह-जगह स्वागत किया गया।
संजू देवी का गृहग्राम आगमन पर भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। ब्लॉक कबड्डी संघ पाली द्वारा टोल नाका लिम्हा से डीजे बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया गया, जो चेपा, बक्साही, मुनगाडीह के साथ पाली शिव मंदिर के पास गाजे बाजे आतिशिबाजी के साथ फूल माला लादकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

हनुमान मंदिर के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भवनानी के कार्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी तिलक चंदन लगाकर फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय भवनानी, चिंटू राजपाल नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा, डूमरकछार चौक में सरपंच प्रतिनिधि रामभरोस मरावी के अगुवाई में संजू देवी का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत उनकी उपलब्धियों और कबड्डी खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जगह-जगज पर स्वागत किया गया।
संजू देवी ने बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया था, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और कबड्डी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मलेशिया और नेपाल को हराकर फाइनल में मेजबान ईरान को मात दी।
संजू देवी की इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें, बल्कि उनके परिवार, गांव और देश को भी गौरवान्वित किया है। यह दिखाता है कि यदि आप अपने सपनों पर विश्वास करते हैं और उनके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button