featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,6100 लीटर डीजल सहित 08 वाहन जप्त

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुण्डा एवं थाना दीपका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।

दिनांक 09.04.2026 को दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) के अवैध परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों की उपस्थिति में कुल 08 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया।

थाना कुसमुण्डा की कार्यवाही 04 प्रकरण

कुल जप्त डीजल– 5150 लीटर

01.अपराध क्रमांक 75/26, धारा 287 BNS

आरोपी – तिरेंद्र ठाकरे, पिता – मदनलाल ठाकरे, उम्र 36 वर्ष,निवासी – बेल्टिकरी, दीपका, जिला कोरबा,जप्ती – 3605 लीटर डीजल

1. अपराध क्रमांक 76/26, धारा 287 BNSआरोपी – नवलेश सिंह, पिता – चंद्रपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष,निवासी – रंजना, थाना दीपका
जप्ती – 545 लीटर डीजल

आरोपी – नवलेश सिंह, पिता – चंद्रपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष,निवासी – रंजना, थाना दीपका
जप्ती – 545 लीटर डीजल

1. अपराध क्रमांक 77/26, धारा 287 BNSआरोपी – केशव कश्यप, पिता – कुजेश्वर कश्यप, उम्र 23 वर्ष,निवासी – बुंदेली, थाना बालको,जप्ती – 500 लीटर डीजल

आरोपी – केशव कश्यप, पिता – कुजेश्वर कश्यप, उम्र 23 वर्ष,निवासी – बुंदेली, थाना बालको,जप्ती – 500 लीटर डीजल

1. अपराध क्रमांक 78/26, धारा 287 BNS

आरोपी – अमन कुमार, पिता – सनत कुमार, उम्र 22 वर्ष,निवासी – जोरहाडबरी, थाना हरदीबाजार,जप्ती – 500 लीटर डीजल

थाना दीपका की कार्यवाही 04 प्रकरण

कुल जप्त डीजल– 950 लीटर

1. अपराध क्रमांक 138/26, धारा 287 BNS,आरोपी – झूलेलाल दुलार साय यादव, पिता – यादव, उम्र 30 वर्ष,निवासी – सूची हरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665, 200 लीटर डीजल

1. अपराध क्रमांक 139/26, धारा 287 BNS,आरोपी – सुनील कुमार यादव, पिता – सुरेश कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष
निवासी – रेकी, थाना हरदी बाजार
जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365, 200 लीटर डीजल

1.अपराध क्रमांक 140/26, धारा 287 BNS,आरोपी – दिलहरण मरावी, पिता – खेदुराम मरावी, उम्र 38 वर्ष,निवासी – चौड़हा, थाना हरदी बाजार,जप्ती – बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201, 250 लीटर डीजल

1. अपराध क्रमांक 141/26, धारा 287 BNS,आरोपी – सुनील कुमार सिंह, पिता – स्व. भुनेश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष
निवासी – ज्योति नगर, दीपका
जप्ती – टाटा वाहन CG 12 AP 1020, 300 लीटर डीजल (प्रकरण अनुसार दर्ज)

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार एवं सुरक्षित तरीके से ही करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button