छत्तीसगढ़

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का शुभारंभ

आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद एवं मैनपुर में सभी संकेतकों का क्रियान्वयन 30 सितम्बर तक किया जायेगा

जिले एवं ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ काम करें – विधायक जनक ध्रुव

गरियाबंद 05 जुलाई 2024/ जिला मुख्यालय गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में गुरुवार को नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान उत्सव का शुभारंभ बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव एवं कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्णता अभियन के तहत विकासखण्ड गरियाबंद एवं मैनपुर में 6 संकेतकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों के समन्वय से 6 संकेतको के कार्य किये जायेंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली तिमाही के भीतर प्रसवपूर्व देखभाल, ब्लाक में लक्षित जनसंख्या के आधार पर बीपी, शुगर की जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने, कृषि विभाग द्वार फसल पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों के खेतों के मिट्टी की जांच एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला स्वसहायता समूह को रोजगार एवं स्वरोजगार करने के लिए चक्रिय निधि की राशि उपलब्ध कराया जायेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी रीता यादव, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, उप संचालक पंचायत पदमिनी हरदेल, जनपद सीईओ गरियाबंद अमजद जाफरी, आकांक्षी फेलोशिप के समन्वयक सुश्री प्रकृति गौतम, कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय, लीड बैंक अधिकारी मो. मोफिज, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं मैदानी स्तर के कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम नीति आयोग के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान के तहत गरियाबंद एवं मैनपुर ब्लॉक के ग्रामों में 6 संकेतकों का शत प्रतिशत लक्ष्य को सितम्बर तक पूरा करें। इसके लिए जिले एवं विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ काम करें। जिससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को भी केन्द्र एवं राज्य शासन के सभी योजनाओं से विशेष रूप से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इन क्षेत्रों के लोगों को सभी कार्य में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए अधिकारी- कर्मचारियों को भी गांवों में जाकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन करने होंगे।
कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के मंशानुरूप विभिन्न विभागों के माध्यम से 6 संकेतकों को लेकर आगामी 3 माह के भीतर शत प्रतिशत कार्य कराया जायेगा। इसके लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, चिकित्सक,महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर, एएनएम, मितानिन, महिला समूह, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य लोगों के सहयोग से कार्य किये जायेंगे। गांवों में कैम्प लगाकर पात्रता अनुसार लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जायेगा। इसके अलावा किये गये कार्यों एवं लाभान्वितों की शत प्रतिशत जानकारी अपलोड की जायेगी।
इस दौरान भारत सरकार के नीति आयोग के वित्तीय सलाहकार  कनिष्क जैन ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (नीति आयोग) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम लगातार तीन माह तक जारी रहेगा। इसके लिए गरियाबंद जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता होगी। जिससे सभी पैरामीटर्स को पूरा किया जा सके। श्री जैन ने कहा कि प्रत्येक गांवों में सभी लोगों को मूलभूत सुविधा मिले, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। आकांक्षी जिले या ब्लॉक के अंतर्गत अन्य प्रदेशों या जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है, तो उसे भी इस जिले में शामिल करे। उन्होंने जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं मैदानी स्तर के अमले के हौसलों को देखते हुए कहा कि गरियाबंद जिले के आकांक्षी विकासखण्ड गरियाबंद और मैनपुर में तीन माह से पूर्व ही नीति आयोग के सभी पैरामीटर्स को पूरा कर लिया जायेगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष गरियाबंद  लालिमा ठाकुर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सम्पूर्णता अभियान के तहत सभी इंडिकेटरों को अपने ब्लॉक, जिला को स्वस्थ्य, समर्थ और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत देश के 27 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों की 500 ब्लाकों की पहचान की गई है। कार्यक्रम में 49 महिला स्व सहायता समूह के दीदियों को 7 लाख 35 हजार राशि का चेक सौंपा गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरण किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button