कोरबा। कार्यालयीन सूचना क्रमांक क्यू 1 कोरबा दिनांक 03/06/2025 , सूचना क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./ 2025/5815 कोरबा ,दिनांक – 05/06/2025 एवं सूचना क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./ 2025/ 5758 कोरबा ,दिनांक – 04 /06/2025 के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों हेतु लिखित/ कौशल परीक्षा के विरुद्ध दावा –आपत्ति निराकरण कि सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अन्तिम वरीयता सूची कि सूचना कोरबा जिले के बेबसाईट www.korba.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
जारी अन्तिम वरीयता सूची में किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति को तो दिनांक –
30/06/2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 तक दावा –आपत्ति अभ्यावेदन आमंत्रित किया जाता है | निर्धारित समय उपरांत प्राप्त अभ्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
अत: उपरोक्तानुसार सूची कोरबा जिला के बेबसाईट www.korba.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है
दावा आपत्ति निराकरण की सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अनंतिम वरीयता सूची सूचना
