छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दावा आपत्ति उपरांत निराकरण की सूची जारी

जांजगीर-चांपा 10 सितम्बर 2024। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जांजगीर-चांपा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवर्गों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें दावा आपत्ति 12 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक आमंत्रित गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि  दावा आपत्ति का निराकरण चयन समिति के द्वारा किये जाने के उपरांत निराकरण सूची, त्रुटि सुधार सूची एवं निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया गया है। दावा आपत्ति उपरांत जारी निराकरण की सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर चांपा के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button