featuredछत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर योजना के लाभ में ऋण बाधा न बने, बैंक करें प्रकरणों का त्वरित निराकरण – कलेक्टर

कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक में दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा, 8 सितंबर 26/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न रोजगारमूलक एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ऋण प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए। उन्होंने बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में सभी संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों के समन्वय से आजीविका एवं लोन मेले आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले इन मेलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया जाए। कलेक्टर ने विभागवार एवं बैंकवार समन्वय सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को मेलों के माध्यम से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, स्वीकृति एवं सहायता राशि का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आजीविका एवं लोन मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक सखी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के विस्तार  करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की बैंकवार समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर तक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाएं, ताकि योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे और पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न रोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के पात्र प्रकरणों में शत-प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित करते हुए सहायता एवं ऋण राशि का समयबद्ध वितरण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकें। इस अवसर पर एलडीओ  अविनाश टोप्पो, लीड बैंक के अधिकारी  राजेश नायक सहित संबंधी अधिकारी एवं अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button