Sunday, September 8, 2024

        कोरबा लोकसभा से कोरबा क्षेत्र के स्थानीय प्रत्याशी को मिले प्राथमिकता – राजेश सोनी

        Must read

        कोरबा।भाजपा कोसाबाड़ी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अगर किसी स्थानीय चेहरे को प्रत्याशी घोषित करती है तो इसका सुखद परिणाम सामने अवश्य आएगा।

        वर्तमान कोरबा लोकसभा से कांग्रेस सांसद  ज्योत्सना चरणदास महंत के बाहरी होने के कारण कोरबा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच इसका भारी विरोध रहा है, जिसका परिणाम पूरे 5 साल गुजर जाने के बाद भी कोरबा की जनता को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। वर्तमान में कोरबा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल होने के कारण भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को महत्व देती है तो इसका सुखद परिणाम अवश्य सामने आएगा।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article