Friday, May 9, 2025

        एनीकट का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले – कलेक्टर

        Must read


          कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत ने हरदीबाजार में लीलागर नदी पर बनाए गए एनीकट का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एस. एल. द्विवेदी से एनीकट के माध्यम से लाभान्वित किसानों की जानकारी ली। श्री द्विवेदी ने एनीकट निर्माण की वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए आसपास के किसानों को इससे लाभ मिलने की बात कही।

          कलेक्टर ने भविष्य में एनीकट निर्माण करने से पूर्व लाभान्वित किसानों की संख्या के आधार पर कार्ययोजना प्रस्तुत करने तथा अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी कौशल सिंह पैंकरा,  शांतनु विश्वास सहायक अभियंता उपस्थित थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article