Sunday, June 8, 2025

        महापौर राज किशोर प्रसाद पहुंचे छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम

        Must read

          कोरबा। घंटाघर समीप मिनी माता कन्या महाविद्यालय के पिछे छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद पहुंच कर आश्रम में स्थापित की गई विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जिले के खुशहाली के लिए पूजा अर्चना किया।साथ ही
          आश्रम में रह रहे सभी प्रभु जन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाने और छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम की व्यवस्था की सराहना किया।आश्रम के अध्यक्ष संदीप सिंह ने राजकिशोर प्रसाद को धन्यवाद  प्रेषित किया गया।

          बता दें कि शहर में घुमने वाले विक्षिप्त महिला/पुरुष एवं असहाय को एक पारिवारिक वातावरण एवं सुरक्षित माहौल में कोरबा के सम्मानित नागरिकों के सहयोग से  “अपना घर सेवा आश्रम” छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाईटी  संचालित करती है साथ-साथ स्व . बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज कोरबा में गत 7 वर्षों से सुबह चाय एवं रात्रि को अस्पताल में भोजन सेवा रोगियों के परिजनों को उपलब्ध कराती है ।

          इस दौरान उपस्तिथ सेवा साथी आश्रम के अध्यक्ष संदीप सिंह,प्रभजोत कौर व संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article