15 से 20 अक्टूबर तक ओपन थियेटर मैदान घंटाघर में होगा भव्य रामलीला का आयोजन
कोरबा 12 अक्टूबर 2026।महापौर संजूदेवी राजपूत ने घंटाघर ओपन थियेटर मैदान स्थित रामलीला स्थल पहुंचकर रामलीला आयोजन की विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया तथा निगम के अधिकारियों की स्थल पर ही बैठक लेकर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर आयोजन समिति के नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ला सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी व आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महापौर संजूदेवी राजपूत ने भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक यह आयोजन कोरबा शहर के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में किया जाएगा, आयोजन प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक होगा। नगर निगम कोरबा द्वारा स्थल पर भव्य डोम स्थापित कर आयोजन की तैयारियॉं की जा रही हैं। आज महापौर संजूदेवी राजपूत ने रामलीला स्थल पहुंचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया एवं स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होने इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, राम दरबार मंच, दर्शनदीर्घा, मंच संचालन, बेरिकेटिंग, डेकोरेशन एवं लाईटिंग व विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, प्रसाद वितरण व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा स्थल पर शासकीय योजनाओं के स्टाल सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं पर अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन, एल्डरमेन दीपक यादव, रूखमणी नायर, आरिफ खान, तनुप्रिया, अंजना सिंह, निगम कर्मचारी विकास शुक्ला, मुकेश सारथी, आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।




