Saturday, October 18, 2025

            एमसीबी जिले की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

            Must read

              एक क्लिक से मिलेगी जिले की संपूर्ण जानकारी

              मनेंद्रगढ़ 13 जुलाई 2023।कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के विशेष प्रयास से नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। बुधवार से ज़िले की सभी महत्वपूर्ण जानकारी www.manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in लिंक में उपलब्ध है। अब नागरिक घर बैठे कहीं से भी मोबाइल के जरिए जिले की महत्वपूर्ण जानकारी एक क्लिक से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट द्विभाषी हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध है जिसमें जिले की भर्ती संबंधी जानकारी, निविदा से संबंधित जानकारी, महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी, पर्यटन स्थलों की जानकारी सहित सभी प्रकार की जानकारी वेबसाइट में उपलब्ध है। वेबसाइट के निर्माण में एनआईसी के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुखदेव पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article