Thursday, July 24, 2025

          एम.डी.उत्पादन का इंटक  यूनियन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत,अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

          Must read

            कोरबा।एच.टी.पी.एस. कोरबा पश्चिम विद्युत उत्पादन कम्पनी के कार्यपालक निदेशक संजीव कुमार कटियार के कोरबा प्रवास पर विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने एम.डी. का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात एमडी श्री कटियार को कर्मचारी समस्याओं के सम्बंध में अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौपा गया।

            ज्ञापन को तुरंत अवलोकन करते हुए एम.डी. द्वारा तत्काल बैठक आयोजित कर संघ से चर्चा की एवं तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया जिसमें मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
            1.अनुकम्पा एवं भूविस्थापित ऐसे कर्मचारी जो डिग्रीयां डिप्लोमा धारी हैं उन्हें विभागीय परीक्षा आयोजित कर विशेष अवसर प्रदान किया जाए। 2. कनिष्ठ संयंत्र पर्यवेक्षकों को दो प्रतिशत फील्ड अलाउन्स मिलता है जबकि अधिकारी वर्ग को तीन प्रतिशत दिया जा रहा है उन्हें अधिकारियों के समान तीन प्रतिशत किया जाए।3. वरिष्ठ पर्यवेशकों की पदोन्नती आदेश समय सीमा की वाध्यता खत्म कर तत्काल आदेश निकाला जाए।4. आवास आवंटन सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए।
            इन सभी मुद्दो पर एम.डी. संजीव कुमार कटियार द्वारा तत्काल मांग का निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया।

            बैठक में संघ कि ओर से राम इकबाल प्रदेश अध्यक्ष के साथ ढोरीराम चंद्रा, दिलिप कुमार ढोमने, मोहन कंवर क्रांति पटेल, कमलेश यादव, सुरज भारद्वाज, सहदेव दास, ओ.पी. वर्मा, जितेंद्र पाण्डे, के.के. गौतम,गोपेश साहु, अनिल गुप्ता, राजू चौहान, आरके वर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, राजेंद्र केवट, रामाधार सिंह, कामता देवांगन, संतोष वर्णन उपस्थित थे।

            प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह ने बताया कि एमडी के साथ चर्चा हेतु एच. डी. खान द्वारा समय प्रदान करने पर कर्मचारी संघ की और से धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article