कोरबा 20 अक्टूबर 2024/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसईबी पूर्व फुटबॉल मैदान में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 21 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण प्रेमचंद पटेल, फूल सिंह राठिया, तुलेश्वर मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद,सभापति श्यामसुंदर सोनी,पार्षद धनसाय साहू शामिल होंगे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर से 24 अक्तूबर 2024 तक किया जाएगा। इसमें क्रिकेट बालक/ बालिका 19 वर्ष, एवं नेटबॉल बालक/ बालिका 14, 17, 19 वर्ष के पांच संभागों से बालक 260 तथा बालिका 260 कुल 520 खिलाड़ी और 5 संभागों से 125 कोच मैनेजर तथा 150 राज्य स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही मेजबान कोरबा जिला आयोजन समिति के कार्यकर्ता एवं स्थानीय अधिकारी 200 की संख्या में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में लगभग 1000 खिलाड़ी और अधिकारी कर्मचारी होंगे।
newsagradoot
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism.
Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर हुई पुष्प वर्षा
आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर हुई पुष्प वर्षा
देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 80 करोड़ रूपए की लागत से बने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ
देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 80 करोड़ रूपए की लागत से बने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ
Related Articles
Check Also
Close



