
कोरबा। बुधवार को नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन नवरात्री के पावन अवसर पर एनटीपीसी गेट के सामने शिव हनुमान मंदिर पहुंचे,जहाँ माँ आदिशक्ति की दर्शन-पूजा – अर्चना कर नगर वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं राज्य-नगर की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर समिति द्वारा मंत्री श्री देवांगन का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।


इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक कौशल देवांगन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ,भुवनेश्वर दुग्गल ,परविंदर सिंह,मनोज लहरे ,पार्षद नरेंद्र देवांगन,तुलसी ठाकुर,ईश्वर साहू ,मुकुंद कंवर ,गौरी शंकर अग्रवाल, गोपालबन गोस्वामी ,मनोज वर्मा, सुरेश अग्रवाल, किशोर साहू,अंजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,संजय कूर्मवंशी,आशीष पांडे,उमा द्विवेदी सहित अधिक संख्या में समिति के पदाधिकारी गण एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।



