छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान 03 मार्च से होगा शुरू

जिले के 0 से 05 वर्ष तक के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को दी जाएगी पोलियों खुराक

जांजगीर-चांपा 01 मार्च 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान 03 मार्च से 05 मार्च 2024 चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान में जांजगीर जिले के 0 से 05 वर्ष तक के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियों खुराक दी जाएगी। अभियान के पहले दिन 03 मार्च को बुथ स्तर पर एवं 04 तथा 05 मार्च 2024 को बुथ गतिविधियों में छुटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा गृह भेंट कर पोलियों की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिले में 922 बुथ बनाए गए जिसमें ग्रामीण स्तर में 767, शहरी स्तर में 155 तथा ट्रांजिट दल 21 एवं मोबाईल दल 10 बनाए गये हैं। जिसमें कुल 2766 वैक्सीनेटर एवं 129 पर्यवेक्षक उक्त अभियान में कार्य सम्पादित करेंगे।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी अभिभावकों से अपील हैं कि वे अपने 05 साल तक के सभी बच्चों को 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियों बुथ पर लाकर पोलियों वैक्सीन की दो बूंद की खुराक अवश्यक पिलायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वैक्सीन एवं आवश्यक सामग्री विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में वितरीत की जा चुकी हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं। जिले के मेला, बाजार, ईंटा भट्ठों, मलीन बस्तियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में पोलियों खुराक पिलाने के लिए ट्रांजिट एवं मोबाईल टीम का गठन किया गया हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button