छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर गीता नेवारे ने दिलाई शपथ

नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2025 के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा निर्वाचन एवं स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण किया गया है। इस दौरान युवाओं द्वारा नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर गीता नेवारे, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश-कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर  राजेन्द्र कुमार वर्मा, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर  प्रियंका अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्दर कौर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित विभन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर गीता नेवारे ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदाता दिवस हमारे मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं को समर्पित किया गया मतदान का अधिकार हम सबको मिला है लेकिन उसके साथ ही साथ हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने को लेकर उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर गीता नेवारे ने सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने शपथ दिलाई। इसके साथ ही अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश-कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर राजेन्द्र कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्दर कौर ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में मजबूत लोकतंत्र का आधार मतदाता है। इस दौरान उन्होंने युवाओ को लोकतंत्र में मतदाताओं को जो जिम्मेदारी और अधिकार दिए गए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार हम सबको समान रूप से दिया गया है। अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लोभ के निर्भिक होकर करना है। पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला ने मताधिकार का महत्व को बताते हुए सभी से आह्वान कर कहा कि मतदान के लिए अपने घर परिवार व आस पास के लोगो को प्रेरित करे और सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button