आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नवागढ़ पुलिस ने ग्राम मिसदा निवासी आकाश कुमार साहू के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







