
कोरबा। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/सोशल मीडिया के पत्रकारों से रूबरू हुए। कलेक्टर कार्यालय के से सभाकक्ष में उन्होंने जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, अन्तिमछोर के व्यक्ति तक को योजनाओं से लाभान्वित करना, आमजन की समस्याओं को दूर करना और जिले के विकास को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



