Friday, September 20, 2024

        मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधुओं का किया गया सम्मान

        Must read

        जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

        कार्यक्रम में नवविवाहिता वधुओं को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनको मतदान के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक नवविवाहित का एपिक कार्ड बनाना है। परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा नवविवाहिता को मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया की विशेषकर महिलाओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप में उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता के अधिकार एवं महत्व को बताया गया की मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्त्तव्य भी है। जिसका उपयोग हमे समाज हित में करना चाहिए। सही व्यक्ति का चुनाव कर हम देश व समाज का भविष्य तय कर सकते है। एक-एक मत बहुमूल्य है इसलिए मतदान का उपयोग किसी के बहकावे या लालच में आये बिना सही व्यक्ति के चुनाव में करना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों से दो-दो तथा जिले से लगभग 2400 नवविवाहिता वधु सम्मिलित हुई।

        उनके मतदाता जागरूकता हेतु हाथों में मेेंहदी लगाया गया, रंगोली बनाया गया तथा सेल्फी पाइंट बनाया गया था। जिसमें प्रत्येक नवविवाहिता वधु ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नवविवाहिता वधुओं को गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में सम्मान कर मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article