Sunday, April 20, 2025

        नव पदस्थ निगम आयुक्त ने किया प्रभार ग्रहण,किया विभागों का निरीक्षण

        Must read

          कोरबा। नगर निगम कोरबा के नव नियुक्त आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने आज 11 बजकर 30 मिनट पर प्रभार ग्रहण कर लिया है। आयुक्त के चार्ज लेते ही उन्होंने अफसरों की बैठक ली और अधिकारियों का परिचय लेकर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

          मालूम हो कि छत्तीसगढ़ी शासन ने 29 जुलाई को नगर निगम आयुक्तों का स्थानांतरण आदेश जारी किया था जिसमें कोरबा निगम आयुक्त के पद पर 2018 बैच के आईएएस सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण के बाद आज यानी 1 अगस्त 2023 को निगम के नव पदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा गगवाई ने निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों की औपचारिक बैठक ली और सभी सेक्शन का निरीक्षण किया।


          नव पदस्थ निगम आयुक्त सुश्री ममगाई ने बताया कि शासन का महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन करना और जन सुविधा के कार्यों को प्राथमिकता से कराना मुख्य लक्ष्य रहेगा।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article