Sunday, September 8, 2024

        नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने 2 निरीक्षक सहित 23 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है..देखें आदेश कॉपी

        Must read

        कोरबा :- जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने 2 निरीक्षक सहित 23 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी उरगा थाना के साथ अब साइबर सेल भी संभालेंगे।इनके अलावा निरीक्षक आशीष सिंह को लेमरू से रक्षित केंद्र भेजा गया तो वहीं उप निरीक्षक कृष्णा साहू को सर्वमंगला से लेमरू थाना का प्रभारी बनाया गया है। मोरगा चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विभव तिवारी को सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र का प्रभार सौंपा गया है। वहीं मानिकपुर चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी अब मोरगा चौकी संभालेंगे।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article