बालोद, 29 मार्च 2026।जिले की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले की होनहार बेटी निकिता ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में स्वर्णिम सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
निकिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
निकिता की सफलता की सराहना करते हुए कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने कहा कि निकिता ने अपने कड़े परिश्रम, समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस जीत को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि “निकिता ठाकुर की यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। उनका संघर्ष यह साबित करता है कि यदि मेहनत सही दिशा में हो और मार्गदर्शन उचित मिले, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम भर्रिटोला-36 की रहने वाली निकिता पिछले तीन वर्षों से वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हैं। दल्लीराजहरा में कोच अनिता शिंदे के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक को बेहतर बनाया। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और अपनी कोच की प्रेरणा को दिया है।
Monday, October 19
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बालोद जिले की निकिता ठाकुर ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण,कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




