featuredकोरबाछत्तीसगढ़

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोरबा में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, आतिशबाजी से गूंजा शहर

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कोरबा में जश्न का माहौल

ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया ऐतिहासिक उत्सव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे, बिहार सरकार में मंत्री एवं कुशल संगठनकर्ता  नितिन नवीन को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कोरबा जिले में ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वाधान में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बन गया।

गर्व और प्रेरणा का क्षण – गोपाल मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोद ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन जी के अनुभव का लाभ पार्टी को मिला है, जिससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया है।

पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा – लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नितिन नवीन को जमीन से जुड़े, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता नेता बताया। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और उनकी उत्कृष्ट सांगठनिक क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी, संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्र के विकास की गति और तेज होगी।

टीपी नगर चौक में आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विकास अग्रवाल, अशोक चावलानी, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, लक्की नंदा, कमला देवी बरेठ, अजय दुबे,अर्जुन गुप्ता,प्रीति स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, अभिषेक गर्ग, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सूरज पांडेय, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, राजेश लहरे, उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नितिन नवीन जी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button