
रायपुर। रायपुर की सड़कों पर जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डॉ. संजीव शुक्ला ने 9479210632 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे नागरिक सीधे ट्रैफिक जाम की सूचना दे सकेंगे।
कॉल ही नहीं, WhatsApp से भी शिकायत
इस हेल्पलाइन की अनोखी खासियत यह है कि लोग कॉल कर सकते हैं, या WhatsApp के ज़रिए ट्रैफिक जाम की तस्वीरें या लोकेशन भेज सकते हैं। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए नजदीकी पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा जाएगा, जो मिनटों में मौके पर पहुंचकर जाम हटाएगी।
Google Map की ‘लाल लाइन’ पर सीधा एक्शन
अब पुलिस Google Maps के ट्रैफिक संकेतों पर भी नजर रखेगी। ‘लाल’ या ‘मेहरून’ लाइन दिखते ही बिना शिकायत का इंतजार किए टीम मौके पर पहुंचेगी इससे वीआईपी रोड, जेल रोड और टाटीबंध जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक सुचारू रखने में मदद मिलेगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफ़िक की स्थिति जांच लें, ‘ग्रीन रूट’ चुनें और ट्रैफ़िक जाम होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें। टेक्नोलॉजी और त्वरित पुलिस एक्शन का यह तालमेल रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



