Wednesday, July 23, 2025

          निर्वाचन खर्चों का लेखा-जोखा संधारित करने नोडल अधिकारी नियुक्त

          Must read

            गरियाबंद, 25 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचन लड़ने वाले राजनैतिक दलों, अभ्यर्थी द्वारा किये गये निर्वाचन खर्चो का लेखा-जोखा संधारित करने के लिए जिला स्तरीय व्यय निगरानी का गठन किया है। जिनके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर अविनाश भोई होंगे। इसी तरह सहायक नोडल अधिकारी के तौर पर जिला कोषालय अधिकारी प्रेमचंद खलखो एवं लोक निर्माण विभाग के संभागीय लेखा अधिकारी मुनिन्द्र कुमार होंगे।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article