
भारी जुर्माना या जिम्मेदार अधिकारी जाएंगे जेल,क्या अवैध परिवहन में लगे वाहन किए जाएंगे राजसाद
कोरबा।पत्रकारिता झूट की परतें उधेड़ता है और सच्चाई की तह तक जाता है, समाचार मे लाग लपेट की गंध भी दिखती है तो भी छुपती सच्चाई के तहे खोल देती है.. एनटीपीसी प्रबंधक सच्चाई पर चाहे पर्दा लगा दे और चाहे तो पर्दा पर अपनी रोब का पहरा लगा दे,शिव मंदिर परिसर में पेड़ों पर चलाई गई बेरहम आरी का मामला जल्द होगा बेनकाब, एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी होंगे कानून के कटघरे मे, प्रशासन ने अपना लिया है सख्त रुख, जो भी शामिल अवैध पेड़ कटाई के कांड मे,बच नहीं सकते, जवाबदारी तय होगी जल्द,और बेनकाब होंगे गुनहगार, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही जाँच दल पहुँच रहा मौका मुयायना औऱ सूक्ष्म जाँच करने, पहले मामलो को दबा दे सकने की,कला के जानकर,अधिकारियो का सामना इस बार तेजतर्रार अधिकारी की सख्त मिजाज से होगा, देखना अब ये बाकी है की मामला एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी दबाने में सफल हो पाएंगे या दबोच लिए जायेंगे। क्यों की एनटीपीसी प्रबंधन ने तहसील न्यायालय को झूठी जानकारी उपलब्ध कर खुद ब खुद अपनी मुश्किलें बढ़ा ली है।


जल्द होगा एक और खुलासा,एनटीपीसी ने आसमान में किया पौधारोपण,साढ़े 5 करोड़ में कितना चढ़ा भ्रटाचार का भेंट, जानने के लिए बने रहें न्यूज अग्रदूत के साथ….



