कोरबाछत्तीसगढ़

खेल-खेल में पोषण ज्ञान को केन्द्रित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया पोषण माह

पोषण भी पढ़ाई भी थीम अंतर्गत विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

कोरबा 23 सितंबर 2024/ केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम ’पोषण भी पढ़ाई भी’ मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 का प्रमुख घटक है जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोषण के साथ-साथ शिक्षा प्रदान करने वाले केन्द्र के रूप में बदलना है। उक्त थीम के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। केन्द्रों में खेल-खेल में पोषण ज्ञान को मुख्य उद्देश्य के रूप में केन्द्रित किया गया। जिसके तहत समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारम्भिक बाल्यावस्था और शिक्षा गतिविधियां जैसे फल-सब्जी, फैंसी डै्रस, चित्र देखकर पहचानना, खिलौना निर्माण, कहानी सुनाना, पालक मेला, खेल कूद गतिविधियां जैसे रस्सी का खेल, कम ज्यादा पहचान, माला बनाना, किसकी आवाज है पहचान, दूर-पास पहचान, गेंद से खेल, छोटा बड़ा पहचान, बकरी और शियार खेल, पालकों द्वारा स्थानीय खेल खिलाना इत्यादि का आयोजन किया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा एवं आदिमजाति कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप में दर्शाने हेतु पोस्टर, स्लोगन, बैनर इत्यादि के माध्यम से भी थीम का प्रचार-प्रसार किया गया।

संयुक्त संचालक ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग  दिलदार सिंह मरावी द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली सेक्टर बकसाही अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बस्तीपारा तथा पोंड़ीउपरोड़ा सेक्टर अंतर्गत घरीपखना के ग्राम पंचायत रामपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का सत्यापन किया गया। उनके द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आंगनबाड़ी सेवाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए हितग्राहियों से पोषण आहार के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही रेडी टू ईट के लाभ, कुपोषण एनीमिया रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को वजन की सही ऑनलाईन एंट्री करने हेतु निर्देशित किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button