
बालोद, 27 जनवरी 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

ADM श्रीमती ठाकुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम साल्हे के कृषक अशोक कुमार, नकुल एवं बरातुराम तथा ग्राम अंगारी के कृषक अंजली डडसेना, ग्राम चरवाही निवासी दिलीप कुमार साहू, नया पारा बालोद निवासी देभुराम साहू सहित जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आवेदकों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।



