छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य, समाज व पर्यावरण के लिए आवश्यक- कलेक्टर

मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यालय व  नायक नायिकाओं का हुआ सम्मान   

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ग्राम पंचायत, स्वच्छताग्रही हुए सम्मानित

जांजगीर-चांपा 2 अक्टूबर 2024/जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से  चलाये स्वच्छता पखवाड़े के समापन वराष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया गया । विदित हो कि स्वच्छता ही सेवा  पखवाड़ा अन्तर्गत यह अभियान जिले में चलाया इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को साफ और सुंदर बनाए रखने का उद्देश्य है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, समाज और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में स्वच्छता ही सेवा के तहत “स्वच्छ भारत दिवस” सम्मान समारोह में कलेक्टर आकाश छिकारा ने आगे कहा कि स्वच्छता न केवल  शासन , नगरपालिका या सफाईकर्मियों का कार्य नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने घर, गली, मोहल्ले, और शहर को स्वच्छ बनाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। हम सब को स्वास्थ्य के प्रति एकजुट होकर काम करने की आवश्यता है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्यक्रम में आये महिलाओं को अपने परिवार के सभी सदस्यों का पंजीयन कराने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में संचालित नवाचार कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और गुलाब सिंह चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान नवागढ़ जनपद के अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य,ज़िला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया,सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे , बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित  थे।

कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ विद्यालय शा. प्राथमिक शाला सोनडीह, अमलीपाली, शा. प्राथमिक शाला सिल्ली, शा. प्राथमिक शाला नवापारा-ब, शा. प्राथमिक शाला पीथमपुर, शा. प्राथमिक शाला लखुर्री को सम्मानित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मड़वा से भागीरथी बरेठ और प्रेमेंद्र साहू , शासकीय प्राथमिक  शाला पंतोरा से श्रेया सहित 31 विद्यालय के स्वच्छता नायक नायिकाओं को सम्मनित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 5 ग्राम पंचायत अमलीपाली, डुङ्गा, हरदी, जर्वे(च), दारंग स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 5 स्वच्छाग्रही नीरा कुंभकार,यशोदा साहू,निर्मला भूपाल, हेमीन बाई, उत्तरी बाई भारद्वाज का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों, विहान समूह व पंचायतों से आये लोगों ने स्वच्छता अभियान के दौरान किए गये कार्यों  में आ रही अड़चनें उनका समाधान सहित सफलता की कहानी को साझा किया ।संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button