छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद एस.आई.लोकेश टंण्डन एवं प्रधान आरक्षक ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर – चांपा।पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा शहीद एस.आई. लोकेश टंण्डन निवासी जांजगीर की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये स्कूल ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर में द्वीप प्रज्जवलित किया गया।

इसी प्रकार थाना जांजगीर/पामगढ़ पुलिस द्वारा शहीद प्रधान आरक्षक ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये शासकीय हाई स्कूल धाराशिव में द्वीप प्रज्जवलित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं एवम शिक्षको को आए दिनो होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया और बच्चों को समझाया गया कि नाबालिगों द्वारा किसी प्रकार का वाहन नही चलाना चाहिए। एवं यातायात नियमों का पालन करना चाहिए बताया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकगण एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में ASI बलवंत घृतलहरे थाना जांजगीर, ASI संतोष बंजारे थाना पामगढ़ एवम आरक्षक दिलीप सिंह थाना जांजगीर द्वारा किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button