Friday, October 18, 2024

      अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन 10 मार्च को

      Must read

      कोरबा 09 मार्च 2023:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से सीनियर क्लब, सीएसईबी कोरबा पूर्व में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर करेंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान, नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन, जनपद पंचायत पोड़ी- उपरोड़ा अध्यक्ष संतोषी पेंद्रो, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष हरेश कंवर, जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष l सुनीता देवी कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कटघोरा लता कंवर व जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार उपस्थित रहेंगी।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article