featuredकोरबाछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिला कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, ए.डी.पी.ओ. कोरबा तथा न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में नारी को कन्या, बहन, पत्नी और माता के रूप में सदैव पूजनीय माना गया है। नारी जीवन के प्रत्येक चरण में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है और निरंतर संघर्ष करते हुए परिवार एवं समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के योगदान के बिना समाज की स्थापना संभव नहीं है। महिलाओं को केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन सम्मान दिया जाना चाहिए। यदि पुरुषों और महिलाओं के कार्यों की तुलना की जाए तो अनेक क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। हमारे परिवार और समाज का संपूर्ण ताना-बाना नारी शक्ति पर ही आधारित है।
अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा ने भी महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.टी./एस.सी. (एट्रोसिटी) कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनील कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी, श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश(एफ.टी.सी.), शीलू सिंह, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, कु. मयूरा गुप्ता,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, लोकेश पटले,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. डॉली ध्रुव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, कु. रंजू वैष्णव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. कुमुदनी गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. शोआ मंसूर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाली, हेमंत राज ध्रुव तथा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता अशोक तिवारी सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला न्यायाधीशों, महिला अधिवक्ताओं एवं महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button