छत्तीसगढ़

जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण

101 समितियों के अंतर्गत 129 केंद्रों के माध्यम से की जाएगी खरीदी

धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं, किसानों को नहीं होगी परेशानी – कलेक्टर

जांजगीर चांपा 14 नवंबर 2025/ जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 15 नवंबर से जिले के 101 सहकारी समितियां के अंतर्गत 129 धान उपार्जन केंद्रों में जिले के 123319 किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कहा कि समिति प्रबंधक, ऑपरेटर एवं समिति के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत खरीदी की तैयारी की गई है। धान खरीदी कार्य हेतु आहरण संवितरण अधिकारी का कार्य समिति के प्राधिकृत अधिकारी, सहकारी विस्तार अधिकारी तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सुपरवाईजर को संयुक्त रूप से सौपा गया है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 129 उपार्जन केन्द्रों हेतु सर्विस प्रोवाईडर ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड द्वारा आउटसोर्सिंग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का नियोजन किया गया है जिनका प्रशिक्षण कराया गया है। इनके द्वारा धान खरीदी में तकनीकी एवं ऑपरेटर का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने एवं असहयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। धान खरीदी केन्द्रों में फड़ संबंधी आवश्यक व्यवस्था में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति के प्राधिकृत अधिकारी/अध्यक्ष, आउटसोर्सिग से उपलब्ध डाटा एन्ट्री, नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल ग्राम पंचायत सचिव की देख-रेख में धान खरीदी कार्य की जाएगी। समिति के कर्मचारी जो कृषको के हित से जुड़े धान खरीदी जैसे शासन के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नही कर रहे है उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हे नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि समिति के 07 कर्मचारी हड़ताल से पृथक होकर वापस अपने कार्य पर उपस्थित हो चुके है। वहीं चांपा के समिति प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा को कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में नए एवं पुराने बारदानों का पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। खरीदी केंद्रों में आवश्यकता अनुसार नए और पुराने बारदाने उपलब्ध कराये गये है। वर्तमान में सभी खरीदी केंद्रों में 15 दिनों के लिए बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। इसके साथ ही कलेक्टर के दिशा-निर्देशन में सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है। साथ ही सभी केंद्रों में पेयजल, शेड, साफ सफाई कर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान की खरीदी बिक्री को रोकने के लिए संबंधितों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि धान विक्रेता किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button