featuredछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मनोरंजन के साथ वाकाथन/ एरोबिक्स के माध्यम लोगों को किया गया यातायात के प्रति जागरूक

नागरिक संगठनों, स्व सहायता समूहों, विभिन्न संस्थानों सहित शहर के नागरिको ने भारी संख्या में लिया भाग

जिला कलेक्टर सहित सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

सभी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के विविध कार्यक्रमो के माध्यम से यातायात जागरूकता पर आम नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता का किये अपील

बिलासपुर। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं जिला व यातायात पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों कर्मचारियों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस परेड मैदान में  स्वास्थ्य मनोरंजन एरोबिक्स, जुंबा डांस के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी  संजय अग्रवाल के उपस्थिति में सर्वप्रथम मंच पर स्वागत पश्चात कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर, एएसपी ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के उपस्थिति में पुलिस परेड मैदान से शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मार्गो होते हुए वापस पुलिस परेड मैदान तक यातायात जागरूकता संदेश के साथ हजारों की संख्या में वाकाथन किया।
शहर के विभिन्न चौक चौराहो मार्गो से होते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के यातायात संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु की गई वाकाथन के पश्चात पुलिस परेड मैदान पर जिलाधीश महोदय, नगरनिगम कमिश्नर एवं जिला पुलिस बल व समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों के  द्वारा एरोबिक, डांस जुंबा कार्यक्रम में भाग लिए। यातायात जागरूकता संदेश दिए।

उक्त आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, एसडीओपी मस्तूरी  मोहल्ले, मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश, विभिन्न विभागों अधिकारीगण, नांगरिक संगठनों एवं एनजीओ से आर्यन, विकास, विद्या गोवर्धन, एरोबिक्स संचालक भार्गव एवं टीम व तमाम नागरिक संगठनो, एनजीओ, संस्थानों के सदस्यगण व नागरिक गण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।

कल दिनांक 05/01/26 को नगर के विद्यालय/ महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, यातायात पर आधारित लघु फिल्म एवं प्रमुख स्थानों में यातायात जागरूकता संबंधित बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button