कॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

कोरबा,बालकोनगर, 22 अगस्त 2025 बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सेवाएँ प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक सेवाएँ बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं।

डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एडं रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से पूरी की है। छह साल के अनुभव के साथ उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा एवं दुर्घटना के बाद इलाज एवं कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल हैं।

बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि नए विशेषज्ञ के जुड़ने से मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सर्जरी से केवल मनचाहा बदलाव ही नहीं मिलता, बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस सर्जरी के जरिए नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप दिया जा सकता है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं अथवा गंभीर बीमारियों के कारण प्रभावित लोगों में खोए हुए चेहरे के साथ खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस लौट आता है। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को घर के नजदीक ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।

प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी भी अंग का टिश्यू लेकर दूसरे अंग को ठीक किया जाता है, जिससे किसी भी महिला या पुरुष के शरीर को आकर्षक और नया रूप दिया जा सकता है। किसी दुर्घटना में अपना अंग क्षतिग्रस्त होने पर यह सर्जरी मददगार साबित होती है। साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी वरदान साबित हुई है।

हालांकि, प्लास्टिक सर्जरी का दायरा केवल उपचार तक सीमित नहीं है। आजकल इसका सबसे ज्यादा प्रयोग लोगों द्वारा अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, हमारे देश ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button