छत्तीसगढ़

ग्राम केशोडार में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का हुआ शुभारंभ

प्लांट में प्लास्टिक कचरे को अलग कर रीसाइकल सामग्रियों को बेचा जाएगा बाजार में

कार्य से जुड़ी महिला समूहों को होगी अतिरिक्त आमदनी

गरियाबंद 17 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव की मौजूदगी में जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर के द्वारा ग्राम केशोडार में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया। प्लांट में प्लास्टिक कचरों को अलग करने के लिए विभिन्न प्रकार के मशीन स्थापित किए गए है। प्लांट के शुरू होने से महिला समूहों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का नया जरिया प्राप्त हो गया है। प्लांट में प्लास्टिक कचरे को प्रोसेस किया जाएगा। इससे प्लास्टिक के रीसाइकल सामग्रियों को अलग कर बाजार में बेचा जाएगा। इस

कार्य से जुड़ी महिला समूहों को अतिरिक्त आमदनी होगी। इस अवसर पर सीतानदी उदंती टाइगर रिज़र्व के उप निदेशक वरुण जैन, सीईओ जनपद पंचायत गरियाबंद  अमजद जाफरी सहित ग्राम पंचायत डोंगरीगांव से सरपंच, उप सरपंच, सचिव एवं महिला समूह के सदस्य मौजूद रहे।

सीईओ जनपद श्री जाफरी ने बताया कि विकासखंड के समस्त पंचायतों में स्थित कचरा पृथक्करण शेड में समूह की महिलाओं के द्वारा घर घर कचरा कलेक्शन कर इकट्ठा किया जाएगा। जिसे ग्राम केशोडार में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में लाकर प्रोसेस किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न प्रकार के मशीन प्लांट में लगाए गए है। जिससे आसानी से कचरा प्रोसेसिंग का कार्य संपादित किया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा होने पर बाजार में रीसाइक्लिंग संस्थानों को बेचा जाएगा। इससे प्राप्त होने वाली आमदनी समूह की महिलाओं को मिलेगा। प्लांट में प्लास्टिक के बॉटल और अन्य वस्तुओं को मशीन से तोड़कर कंप्रेस कर बंडल बनाकर बेचा जाएगा। जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी होगी। इससे उनके जीवन में तरक्की आयेगी साथ ही आर्थिक विकास भी होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button