छत्तीसगढ़

विनीता साहनी आत्महत्या का पुलिस ने किया खुलासा,अय्याश पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर। बीते साल अप्रैल में रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पूरे एक साल से भी अधिक समय की जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पति ओब्रे हेल का अन्य महिला से अवैध संबंध था जिसकी वजह से वह विनीता को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। पुलिस को मृतिका के मोबाइल की जांच में कई साक्ष्य मिले हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कॉलोनी मकान नंबर 1261/1 में रहने वाली 37 वर्षीया विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी। स्पोर्ट्स कोटा में उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी और वह कमर्शियल विभाग में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी कर रही थी। उनका विवाह वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से हुआ था। विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी। बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान जिम संचालक पति घर में नहीं था और 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही तत्कालीन सीएसपी पूजा कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। तोरवा में मर्ग क्रमांक 17/24 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पति ओब्रे हेल ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और ट्रांसफर किए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात बताई थी। पति ने बताया था कि गिरने से विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी। जिसका एक्सरे करवाने वह शनिवार 6 अप्रैल को सुबह रेलवे अस्पताल गई थी और दोपहर को घर आकर खुदकुशी कर ली। जिस पर पुलिस उस दिशा में जांच कर रही थी।

मृतका के परिजन बाहर रहते थे। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतिका के माता-पिता और बहन ने पति ओब्रे हेल पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने तथा अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। जबकि पति का कहना था कि विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और उनकी ड्यूटी झीन लिए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने से परेशान होकर विनीता ने आत्महत्या की।

विनीता की बहन रिंकी ने आरोप लगाया था कि विनीता बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर रहीं हैं। वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत थीं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। वह हर बात मुझसे शेयर करती थी। यदि विभागीय कोई परेशानी होती तो जरूर बताती। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए विनीता के पति ओब्रे हेल पर विनीता की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था।

विनीता साहनी के आत्महत्या के बाद उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने और जांच की दिशा भटकाने के लिए रेलवे के तत्कालीन डीसीएम विकास कश्यप पर आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में यह सब झूठे पाए गए। विनीता साहनी महिला मजदूर कांग्रेस की पदाधिकारी भी थी। पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी।

विनीता का पति एय्याश और बेरोजगार था। विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था पर उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया और बिजनेस में नुकसान हो गया। फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था पर ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं देकर अय्याशी करते रहता था और अन्य महिला से उसका अवैध संबंध था। पुलिस ने ओब्रे हेल पिता एम हेल उम्र 40 वर्ष मूल निवासी सिरगिट्टी को हिरासत में ले पूछताछ की। जिस पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button