Thursday, July 24, 2025

          जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

          Must read

            31 जुलाई को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश जारी

            जांजगीर-चांपाजिले अंतर्गत 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले 07 कर्मचारियों को आज पीपीओ और जीपीओ की कॉपी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में चंद्रशेखर सिंह राठौर,दिनेश कुमार शर्मा, एस. सत्यनारायण, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार भारती,राजकुमार श्रीवास और आनंद कुमार साहू शामिल रहे।

            सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सबको शुभकामना दी गई। जिला कोषालय अधिकारी पी आर महादेवा द्वारा सभी के दस्तावेज परीक्षण कराया गया तथा तत्काल भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article