Sunday, June 8, 2025

        जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ

        Must read

          31 जनवरी को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश जारी

          जांजगीर-चांपा 02 फरवरी 2024। जिले अंतर्गत 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले 05 कर्मचारियों को आज पीपीओ और जीपीओ की कॉपी कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह द्वारा प्रदान किया गया। पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कोषालय द्वारा किए जा रहे इस पहल की पूर्व विधायक एवं कलेक्टर द्वारा सराहना की गई।

          सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में शिव कुमार, एफ कुजूर, अर्जुनलाल, रामकली, मनोज कुमार तिवारी शामिल रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सबको शुभकामना दी। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी रूपेश पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी स्मिता पांडे, कमल कुर्रे, संजय बंजारे, महेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article