featuredछत्तीसगढ़देश

जनसंपर्क आयुक्त IAS रवि मित्तल को केंद्र में अहम जिम्मेदारी,PMO में उप सचिव बनाये गये, 2016 बैच के IAS संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी

दिल्ली,रायपुर।छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ कैडर के युवा और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए विशेष पहचान बनाई है।

इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की सराहना की गई थी।डॉ. मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इन पदों पर रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम कार्य किए।इसके अलावा, वे वर्ष 2018 में जशपुर जिले के बगीचा में एसडीएम के पद पर भी पदस्थ रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय प्रशासन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहा गया था।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button