छत्तीसगढ़

घर पर प्लास्टिक पाऊच महुआ शराब बेच रहा युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से 22 लीटर महुआ शराब जप्त

रायगढ़ 17 जुलाई। दिनांक 15.07.2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर इंदिराआवास तुमीडीह में भरत सागर के मकान पर दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि भरत सागर अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है । रेड दौरान घर में मिले भरत सागर को शराब बेचने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 250-250 एम एल 39 नग पन्नी पाउच एवं 500- 500 एम एल 18 नग पन्नी पाउच शराब तथा एक पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में करीब 04 लीटर महुआ शराब जुमला 22 लीटर कीमती ₹2,200 का जप्त किया गया है । आरोपी भरत सागर पिता शत्रुघन सागर उम्र 34 वर्ष निवासी इंदिराआवास तुमीडीह थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द्र सिंह और अभिषेक द्विवेदी शामिल थे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button