Tuesday, April 29, 2025

        रफ़ीक ने नाबालिग हिंदू लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर किया ये काम … भड़के लोगों ने घेरी मस्जिद

        Must read

          दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गीदम में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ मोहम्मद रफीक खान ने गन्दी हरकत करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लड़की अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने दुकान पर पहुंची थी।

          तभी दुकानदार मोहम्मद रफीक खान ने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाया और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर उसके साथ गन्दी हरकते करने की कोशिश की।

          घेरी मस्जिद

          इससे बच्ची डर गई और अपने भाई के साथ भाग गई। उसने घर जाकर मां को ये सब बताया। शाम में जैसे ही लड़की के पिता को इस बात की जानकारी मिली वो गुस्से में गीदम नगर के पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना व अन्य लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि रफीक मस्जिद में है। इसके बाद भीड़ ने मस्जिद को घेर लिया। हालांकि रफीक वहां से तब तक फरार हो चुका था।

          शहर में फैला तनाव

          इस घटना से लोग बेकाबू हो गए हैं। गुस्से में भीड़ ने NH-63 पर चक्काजाम कर दिया। शहर में तनाव फ़ैल गया है। रात में काफी फेर तक हाईवे जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के परिवार ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article