featuredछत्तीसगढ़

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 24 नग गौवंश को तस्करों से कराया मुक्त

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत तीन आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई, अन्य फरार तस्करों की तलाश जारी

रायगढ़, 15 फरवरी। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मवेशी तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

जोबी पुलिस की कार्रवाई : 3 आरोपियों से 10 नग गौवंश मुक्त, आरोपियों की पिकअप वाहन, बाइक जप्त

सीमावर्ती जिलों से होकर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14 फरवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस चौकी जोबी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पायलेटिंग करते हुए मवेशी तस्करों के साथ उनके पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में स्टाफ के साथ अटल चौक पर नाकेबंदी की। कुछ समय पश्चात सक्ती की ओर से एक बिना नंबर लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसका चालक अपना नाम भूपेंद्र यादव, निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर बताया। उसके पीछे आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक JH 07 M 0203 को रोककर जांच करने पर चालक पवन राम निवासी बधीमा जिला जशपुर तथा उसके साथ परमेश्वर यादव निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर मिले। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग गौवंश को रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक उड़ीसा के बुचड़खाने ले जाने की तैयारी पाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत 6 लाख रुपये, 10 नग गौवंश कीमत 2.55 लाख रुपये तथा होंडा साइन मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपये, कुल 9 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर तथा हमराह आरक्षक राजेंद्र राठिया, राजेश सिदार, और अश्वनी सिदार की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

01- पवन राम पिता जलघर उम्र 21 साल निवासी बधीमा थाना सिटी कोतवाली जिला जशपुर
02- परमेश्वर यादव पिता ईश्वर उम्र 26 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर
03 – भूपेद यादव पिता शैलेद्र यादव उम्र 25 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर

धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई : ग्राम कोन्ध्रा में मवेशी तस्कर पकड़े जाने के डर गौवंश को छोड़ भागे, 14 नग गौवंश सुरक्षित

इसी तरह धरमजयगढ़ क्षेत्र में जागरूक नागरिकों और पुलिस की तत्परता से 14 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोन्ध्रा जंगल क्षेत्र में कुछ तस्कर गौवंश को मारते-पीटते हुए बुचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना पर एएसआई गंगाराम भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां सूचना देने वाले मिलन बाला निवासी दुर्गापुर कॉलोनी धरमजयगढ़ एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तीन अज्ञात तस्कर गौवंश को लेकर जा रहे थे, जिन्हें देख पूछताछ करने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा मौके से 14 नग गौवंश को सुरक्षित जप्त कर पशु चिकित्सक से उनका परीक्षण कराया गया तथा उनके चारा-पानी की व्यवस्था की गई। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गौवंश के अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button