छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प में जानकी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे राजिमउप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन व सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित


राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 4 मार्च जानकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन व सत्संग कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष  कांति सोनवानी, जिला पंचायत गरियाबंद की अध्यक्ष  स्मृति नीरज ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, जनपद पंचायत अभनपुर की अध्यक्ष  देवनंदनी साहू, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष  ज्योति ठाकुर, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष  रेखा जितेन्द्र सोनकर, अध्यक्ष नगर पलिका नवापारा धनराज मध्यानी, अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद अब्दुल गफ्फार मेमन, अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यादव, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान महंत रामसुंदर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालकदास महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज, महामंडलेश्वर यतीन्द्रनंद गिरी महाराज, स्वामी राजीव लोचन महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय महाराज, संत गुरूशरण पंडोखर महाराज, शिवकुमार शुक्ला (महाकाल) महाराज, राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता संत प्रज्ञा भारती, महंत राजेश्वरानंद महाराज, कबीर संत विजेन्द्र दास, महंत नरेंद्र दास महाराज, कबीर संत विचार दास, महंत अनुसुइया दास, महंत सर्वेश्वर दास, संत गोवर्धन शरण महाराज, महंत परमात्मानंद महाराज, ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज, ब्रह्मचारी इंदुभवानंद महाराज, पं. श्री गौरव भैरव त्रिपाठी, संत युधिष्ठिर लाल महाराज, उमेशानंद महाराज, नारायण भाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी हेमा बहन एवं विशिष्ट साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button