कोरबाछत्तीसगढ़

सामाजिक समरसता और हिन्दू समाज के जागरण के लिए शुरू हुआ राम नाम लेखन महायज्ञ

3 अरब 33 करोड़ राम नाम लिखने के लिए अभियान प्रारंभ

कोरबा। जिले में राम नाम लेखन महायज्ञ का अभिनव प्रयोग किया गया है । राम जानकी मंदिर परिसर बुधवारी बाजार में पूजा अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की गई। प्रारंभिक सोपान में 15 हजार राम नाम लेखन वाली पुस्तक उपलब्ध हुई है, जिनकी पूजा की गई। इस अवसर पर लोग काफी उत्साहित नजर आए।

शहर और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की इस अवसर पर उपस्थिति हुई। मंदिर के पुरोहित ने विधि विधान के साथ भगवान श्रीरामचंद्रजी के विग्रह के सामने पुस्तकों की पूजा सम्पन्न कराई। इसके साथ ही जिले के चयनित क्षेत्र के लिए इन पुस्तकों का वितरण किया गया।
राम नाम लेखन महायज्ञ के जिला अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने बताया कि 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन इन पुस्तिकाओं में लिखा जाना है। लगभग 3 लाख पुस्तिका इस अभियान का हिस्सा बनेंगी। अभियान की शुरुआत होने के साथ पुस्तकों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके बाद यह पुस्तक लोगों तक पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने को उपलक्ष में इस अभियान को कोरबा जिले में हाथ में लिया गया है। नगर से लेकर बस्ती और मंडल तक इसकी संरचना की गई है। अभियान के अंतर्गत एक परिवार में तीन पुस्तक दी जाएगी और वहां से हमें 48000 राम नाम प्राप्त होंगे। 18 दिसंबर को गुरुघासीदास जयंती से राम नाम लेखन अभियान विधिवत प्रारंभ होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। 25 दिसंबर को अपने -अपने बस्ती और मंडल केंद्रों पर पुस्तिकाओं को इकत्र कर रामनाम महायज्ञ होगी और राम खिचड़ी का प्रसाद खाकर लोग इसे संपन्न करेंगे। इस प्रकार 25 दिसंबर को विभिन्न बस्तियों और मंडलों में 132 स्थानों पर यह आयोजन संपन्न होगा।

एक सप्ताह में राम नाम लेखन पूरा होगा और इसके बाद पुस्तिकाओं का संग्रहण करने के बाद राम मंदिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांठ से पहले 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ दिवस पर इसे अयोध्या धाम पहुंचाया जाएगा।
राम नाम लेखन अभियान के श्रीगणेश के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अशोक तिवारी सहित अखिलेशमणि त्रिपाठी, कमलेश यादव, योगेश्वर, उमेंदराम साहू, राजकुमार ठाकुर, उमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button