
कोरबा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं अ.ज.जा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल सिंह कंवर की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
घोषणा के तहत सोनिकर को भारतीय जनता पार्टी, अ.ज.जा मोर्चा जिला कोरबा में जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिला मंत्री बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का लहर है।संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अ.ज.जा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर रामकुमार सोनिकर ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।




