छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही 28 व 29 दिसम्बर को

जांजगीर-चांपा 24 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के ग्राम पंचायत पंच एवं सरपंच पदो के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कार्यवाही 28 दिसंबर 2024 को संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इसी प्रकार जिले के विकासखंड अकलतरा, बलौदा, नवागढ़, पामगढ़, व बम्हनीडीह के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कार्यवाही 29 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से एवं जिला पंचायत के सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कार्यवाही 29 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में प्रातः 03 बजे से किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button