Friday, September 20, 2024

        एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

        Must read

        प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए कलेक्टर ने दिये निर्देश

        मनेंद्रगढ़,28-06-2023।कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में एकलव्य विद्यालय पोड़ीडीह,खड़गवां और जमथान,भरतपुर के समस्त शैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

        कलेक्टर श्री दुग्गा ने एकलव्य विद्यालय के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए अध्ययन और अध्यापन प्रक्रिया में बदलाव करने के निर्देश दिये। छात्रावास परिसर में साफ़-सफ़ाई और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। साथ ही बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई के नये नये तकनीक अपनाकर ज्ञानवर्धन करें जिससे बच्चो में पढ़ाई के साथ उत्साह बना रहे।

        बैठक में अपर कलेक्टर नयनतारा तोमर, एसडीएम अभिषेक सिंह, ज़िला शिक्षाधिकारी अजय मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंकिता सोम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article